प्राचार्य संदेश
प्रिंसिपल डेस्क से
प्रिय अभिभावकों एवं विद्यार्थियों,
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय श्रीगंगानगर कैंट शिक्षा, अनुशासन, संस्कार एवं उत्कृष्टता के समन्वय के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। विद्यालय की स्थापना वर्ष 1980 में अस्थायी भवन में हुई थी तथा वर्ष 1999 में यह अपने स्थायी परिसर में स्थानांतरित हुआ। आज विद्यालय लगभग 10 एकड़ के विस्तृत एवं सुव्यवस्थित परिसर में विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक वातावरण एवं आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध करा रहा है।
हमारा विद्यालय केवल ज्ञान प्रदान करने का केंद्र नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता, अनुशासन, सहयोग, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी जैसे जीवन-मूल्यों के विकास का सशक्त माध्यम है। हमारा उद्देश्य प्रत्येक बच्चे की क्षमता को पहचानते हुए उसे अपनी रुचि एवं प्रतिभा के अनुरूप आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है।
शैक्षणिक उत्कृष्टता हमारी प्राथमिकता
विद्यालय में अवधारणात्मक एवं गतिविधि-आधारित शिक्षण, अनुभवात्मक अधिगम, ICT एवं डिजिटल संसाधनों का प्रभावी उपयोग, सतत मूल्यांकन, पुनरावृत्ति एवं व्यक्तिगत शैक्षणिक सहयोग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विद्यार्थियों की सीखने की आवश्यकताओं के अनुसार शिक्षकों द्वारा TLP, remedial support, enrichment activities एवं competency-based learning को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है।
पीएम श्री विद्यालय के रूप में हम NEP-2020 की भावना के अनुरूप आधुनिक, कौशल-आधारित एवं विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
समग्र विकास की दिशा में प्रयास
शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद, योग एवं फिट इंडिया, स्काउट्स एवं गाइड्स, कला एवं संस्कृति, क्लब गतिविधियाँ, विज्ञान एवं रचनात्मक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से उनमें टीम भावना, नेतृत्व, समयबद्धता, अनुशासन, सहयोग एवं जीवन-कौशल विकसित किए जाते हैं।
विद्यालय में स्वच्छता, हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल परिसर, पौधारोपण तथा स्वच्छ भारत अभियान जैसी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में पर्यावरण एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित की जा रही है।
हमारा प्रयास है कि विद्यालय का प्रत्येक विद्यार्थी ज्ञानवान होने के साथ-साथ संस्कारवान, आत्मनिर्भर, संवेदनशील, अनुशासित एवं जिम्मेदार नागरिक बने।
“हर बच्चा सीख सकता है, हर बच्चा आगे बढ़ सकता है और हर बच्चे में उत्कृष्टता की संभावना है।”
शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयास से हम विद्यालय को शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार एवं समग्र विकास का उत्कृष्ट केंद्र बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।
सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर प्रगति के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ।
अजय कुमार जांगिड़
प्रधानाचार्य
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय श्रीगंगानगर कैंट